रेवेद्र दीक्षित
छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपराही एवं आश्रित ग्राम बोरियाझर एवं भरुआमुड़ा के संयुक्त नेतृत्व में 31 दिसम्बर को मड़ाई मेला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्मृति ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष रहे । अध्यक्षता मदनगोपाल ध्रुव सरपंच, विशिष्ट अतिथि तोकेश्वरी मांझी जप अध्यक्ष, किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा , आकाश दीक्षित , लोकेश्वर वर्मा , भोले शंकर जायसवाल, हेमन्त यादव, पुनीत ठाकुर रहे।उक्त अतिथियों का स्वागत पुष्प हार व बुके से किया गया । साथ ही बैच लगाकर उत्साह वर्धन किया गया ।
जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर , जप अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी , जिप सदस्य केशरी ध्रुव के हाथों उचित मूल्य दुकान के सह गोदाम का लोकार्पण किया गया ।
ततपश्चात ग्राम पंचायत पिपराही के ग्रामीणों के द्वारा सिध्द बाबा धाम में सामुदायिक भवन की मांग मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर से किये । जिस पर स्मृति नीरज ठाकुर के द्वारा उक्त मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया । वही ग्राम पंचायत पिपराही में हो रहे मड़ाई मेला को देखकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन हर गाँव मे होना चाहिए । मड़ाई मेला का आयोजन होने से गाँव मे एकता का भाव रहता है सब आपस मे मिलते जुलते है । समाज मे एक अलग औऱ अच्छा प्रभाव पड़ता है । इसी तरह स्मृति ठाकुर ने अपना व्यक्तव्य समाप्त करते हुए ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किये ।
वही जप अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी एवं जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव से भी ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख मांगे रखी ।
वही रात्रिकालीन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लेखराज ध्रुवा सरपंच संघ अध्यक्ष , अध्यक्षता संतराम नेताम सभापति जप छुरा , विशिष्ट अतिथि गोकुल ध्रुव सरपंच सारागांव रहे । यह आयोजन ग्राम पिपराही , भरुआ मुड़ा, बोरियाझर के ग्रामीणों के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है । रात्रि कालीन में श्री मामा भाचा छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का आयोजन रखा गया ।यह जानकारी पिपराही पंचायत के ग्रामीण व समाज सेवक रामजी पटेल ने दी है । राम जी पटेल, गजेंद्र नायक , महेश नायक , पंकज मरकाम , ईश्वर नायक , सरपंच मदन गोपाल , समिति अध्यक्ष कृष्णा पटेल, मनोज कुमार एवं टांडे सर का विशेष सहयोग रहा ।
