पाटन। विधानसभा के ग्राम कापसी में परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि तुलसी अंशु रजक जनपद सदस्य, अध्यक्षता उतरा सोनवानी जनपद सदस्य, विशेष अतिथि अरिवंद जोशी। संजय सोनवानी ,पप्पू जोशी कल्याण दास बघेल सहित अन्य थे।
अंशु रजक ने कहा मानव समाज को एकता भाईचारे तथा सद्भावना का संदेश देकर सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले महान संत व समाज सुधारक गुरु घासीदास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
