? जिला रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
तहसील मुख्यालय मैनपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मे 25 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भाजपा मंडल द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया,
कार्यक्रम में कार्यक्रम में शामिल होेने पूर्व विधायक एंव पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी पहुचे, इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एक महान कवि लेखक और कुशल राजनितिज्ञ थे एक ऐसे नेता थे, उन्होने हमेंशा मूल्यों पर आधारित राजनीति किया वे देश के विकास और गांव गरीब एंव किसानों की चिंता करने वाले नेता थे,
श्री मांझी ने कहा अटल जी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता के दिल में बसे है, उन्होने प्रधानमंत्री सड़काें का जाल बिछाकर देश को एक सुत्र में पिरोने का कार्य किया है, इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अटल जी के जीवन कार्यो का अनुसरण करें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजनाबध्द तरीके से किसानों की आय दुगुनी करने के दिशा में कार्य कर रहे है तीनों कृषि बिल किसानो के हित में है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री दिलीप साहू, बाबूलाल साहू, नयन सिंह नेताम, राजेन्द्र तिवारी, महेश कश्यप, मोहित द्विवेदी, श्रीमती सरिता ठाकुर, दिनेश सचदेव, रामसुन्दर साहू, ईश्वर नागेश, भोजराम साहू, रामेश्वर सिन्हा, शंकुलता रामटेके, राकेश दुबे, घनश्याम मरकाम, रोहित ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, महेन्द्र सोनी, मधुराम नागेश, बिसेसर सिक्का, विजय बहादुर परिहार, तुलसीराम राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
