मैनपुर अस्पताल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई रखने हेतु निर्देश दिया गया- एसडीएम सूरज कुमार साहू

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

नवनियुक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर श्री सूरज कुमार साहू
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में नवनियुक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर श्री सूरज कुमार साहू का औचक निरीक्षण किया कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था एवं कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कोल्ड चेन प्वाइंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में किया गया।

इस दौरान उनके द्वारा वैक्सीन टीको की सही ढंग से रखरखाव ,साफ सफाई तथा अस्पताल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा उनके द्वारा समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को यह निर्देशित किया गया कि समय-समय पर श्रमदान कर अस्पताल परिसर में स्वच्छता संबंधी कार्य भी किए जावे। इस दौरान उनके साथ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र ध्रुव, तहसीलदार श्री कृष्ण मूर्ति दीवान , नायब तहसीलदार सुश्री ख्याति कंवर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री गणेश सोनी , कोल्ड चैन हैंडलर श्रीमती कुलेश्वरी साहू एवं समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर के अन्य कर्मचारी स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *