बेमेतरा। जिला के धान खरीदी केंद्रों में हमालों के प्रति कट्टा धान ढुलाई की दर बीते सत्र में 2.50 रुपए थी। लेकिन इस सत्र में ढुलाई दर को बढ़ाने की बजाए 65 पैसे कम कर 1.85 रूपए कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में हमालों में खासी नाराजगी है व हमला साथी केंद्रों में काम बंद कर, आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। नतीजतन खरीदी प्रभावित होने की सम्भावना होगी। क्योंकि बारदाने की कमी के चलते इस सत्र में राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से किसानों में आक्रोश है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तथा शिव अनंत तायल जिलाधीश, बेमेतरा को ज्ञापन सौंप निवेदन किया है कि मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर मजदूरी की पुरानी दर को यथावत रखने की कृपा करेंगे।
वहीं इसका भुगतान समितियों को करने कहा जा रहा जो कि पूर्व में मिलर्स व ट्रांसपोटर्स द्वारा किया जाता था इससे समितियों पर आर्थिक भोज भी बढ़ेगा अतः इसे भी पूर्ववत्त रखा जावे।
उन्होंने विशेष आग्रह करते हुए धान खरीदी समयसीमा एक माह बढ़ाने के साथ बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कृपा करने की मांग भी की।
