पाटन—ब्लाक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्रामपंचायत सोनपुर के पदाधिकारियों ने अपने ग्राम के मितानिनों शुकवारो,भगवती,रामप्यारी एवं ईश्वरी का सम्मान ग्राम पंचायत भवन में किया गया आयोजित कार्यक्रम में सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर ने कहा कि मितानिन के माध्यम से ग्राम के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में बहुत मदद मिलती है मितानिनों के माध्यम से बीमारियों से बचने के उपाय की जानकारी भी मिलती रहती है ,,मितानिन के रूप में ग्राम को स्वास्थ्य दूत मिला हुआ है इस अवसर पर मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर,उप सरपंच राजेन्द्र निषाद,सचिव पोषण लाल सपहा, के अलावा अन्य उपस्थित थे
