सीएम भूपेश करेंगे 4 करोड़ 75 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण महापौर की पहल से बापूनगर तालाब सौंदर्यीकरण और श्रीराम चौक ग्राउंड किया जीर्णोंधार

भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा 2 दिसंबर को लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सीएम मा. श्री भूपेश बघेल जी होंगे। सीएम श्री बघेल जी के करकमलो द्वारा 2 दिसंबर की शाम 5.25 बजे भिलाई निगम नगर के वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 34 श्रीराम चौक ग्राउंड में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। 4 करोड़ 75 लाख की लागत से महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री यादव द्वारा कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में मंत्री मा. श्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी और मंत्री मा. श्री मोहम्मद अकबर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई के युवा महापौर व भिलाई नगर विधायक मा. श्री देवेंद्र यादव जी करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सभापति नगर निगम भिलाई मा. श्री पी श्यामसुंदर राव जी और प्रभारी सदस्य लोक कर्म एवं राजस्व नगर निगम भिलाई मा. श्री नीरज पाल जी होंगे। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सभी सदस्य, समस्त एल्डरमेन एवं समस्त सम्मानीय पार्षदगण सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे। गौरतलब है कि भिलाई के युवा महापौर श्री देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की वर्षों पूरानी मांगों को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के खिलाड़ियों के हित और बेहरत भविष्य को देखते हुए महापौर श्री यादव ने श्री राम चौक मैदान में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य कराया गया है। ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए टाउन शिप के मैदान तक आने की आवशक्ता न पड़े। खिलाड़ियोंं को उन्हीं के क्षेत्र में बेहतर अभ्यास के लिए मैदान मिल सकें। क्षेत्र के खिलाड़ी लंबे समय से मांग कर रहे थे, खिलाड़ियों की भावनाओं और जरूरत को देखते हुए महापौर श्री यादव ने पहल करते हुए श्री राम चौक मैदान में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। अब यहां रात में भी खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *