बेमेतरा जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

बेमेतरा –भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी को कम करने के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत नए टीकों की शुरूआत करने हेतु कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन 01 दिसम्बर 2020 को किया गया। जिसमंे वैक्सीन और कोल्ड चैन की तैयारियांे के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा की गई। टीकों की सही गुणवत्ता बनाए रखने के लिए टीकों का सही रूप से भंडारण करना महत्वपूर्ण है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. शरद कोहाड़े ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य से जुड़े समस्त व्यक्तियों को टीकाकृत किया जाएगा, जिला बेमेतरा में स्वास्थ्य विभाग, निजी चिकित्सालयों, आयुष विंग, महिला एवं बाल विभाग से जुड़े समस्त कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार किया गया है। कलेक्टर श्री अनंत तायल ने कोविड-19 टीकाकरण हेतु प्रत्येक कोल्ड चेन उपकरण में तापमान निगरानी, लाॅजिस्टिक की उपलब्धता एवं वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही साथ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया उन्मूलन हेतु विस्तार से चर्चा की गई जिसमे जिला मलेरिया/सर्वेलंस अधिकारी डाॅ ज्योति जसाठी द्वारा जानकारी दी गई, वर्ष 2012 से आज दिनांक तक प्राप्त मलेरिया व डेंगु प्रकरणो की चर्चा की गई। उनके द्वारा गठित समिति को बताया गया की वर्ष 2024 तक बेमेतरा जिला को मलेरिया उन्मूलन हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके लिए गठित समिति के सहयोग व उनकी भूमिका के बारे में बताया गया जिसमें मुख्य रूप से विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, पंचायत स्तर पर संरपच व ग्राम स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मलेरिया उन्मूलन गतिविधि में अपने सहभागिता के साथ-साथ आवश्यक सहयोग जैसे गढ्डे पाटना, नालीयो की सफाई, पेय जल स्त्रोतो के आस-पास जमे हुए पानी की निकासी, बिखरे पड़े टायरो में पानी जमा न होने दे, कुलर, फूलदान में का पानी बदलते रहे, कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस. के. शर्मा ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोल्ड चेन और ड्राई स्टोरेज की योजना तैयार की जाएगी। वर्तमान में जिले में कुल 23 कोल्ड चेन प्वाईंट है। साथ ही साथ मलेरिया उन्मूलन हेतु आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास को स्वच्छ व साफ रखे, पानी की निकासी उचित व्यवस्था करे।
पानी ठहरेगा जहाॅ, मच्छर पनपेगा वहाॅ।। हमने ठाना है मलेरिया मिटाना है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *