पाटन। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने धान खरीदी के पहले दिन घुघवा,जमराव और झीठ सोसायटी पहुंचकर कर धान खरीदी केंद्रों का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने फसल बेचने के लिये घुघुवा सोसायटी में टोकन भी लिया।
जिला पंचायत सदस्य श्री साहू ने धान ख़रीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में।किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिये सभी समिति प्रबंधको से निवेदन करते हुए किसानों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने का आग्रह किया।
