नवीन धान खरीदी केंद्र गाडाडीह में पूजा अर्चना के साथ हुआ धान खरीदी की शुरुवात

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम गाडाडीह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्बारा घोषित नया धान खरीदी केंद्र ग़ाम पंचायत गाडाडीह में अशोक कुमार मढरिया उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन के हाथों पूजा अर्चना कर खरीदी प्रारंभ हुआ। जिसमें अशोक मढरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपकेन्द्र बना कर हमारे हित में कार्य किया और कहा कि मात्र पूरे देश में मात्र हमारे छत्तीसगढ सरकार ही है जो केन्द्र सरकार के असहयोग के बाद भी 2500/सौ रुपए क्विंटल धान खरीदी कर किसानों को उनके मेहनत के अनुकूल कार्य कर रहा है। आज देश में दूसरे नंबर के मुख्यमंत्री में गिना जाता है। इस पूजा अर्चना कार्यक्रम में ग़ाम पंचायत सरपंच मनीष वमऻ, सहकारी समिति सेलूद शाखा प्रबंधक नंदकिशोर साहू उपप्रबंधक लेमन निषाद अनूप चंद्राकर, संजय चंद्राकर, देवेन्द्र गेडाम, लुल्ली, रविकुमार,सीयाराम, ओमप्रकाश खिलेन्दॖ, यादव ज,प,स, एवं तीनों ग़ाम के किसानों की उपस्थिति नये धान खरीदी उपकेन्द्र गाडाडीह खुशी एवं रौनकता देखते ही बन रहा था सम्लित ग़ाम गाडाडीह, गुढियारी,कानाकोट हैं जहां के किसानों ने मुख्यमंत्री के इस सुविधा की सराहना किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *