मज़दूरी की भुगतान में देरी को लेकर नाराज़ पानीगांव बिरिघाट के सैकड़ो मज़दूर उतरे सड़क पर चक्का जाम

? जिला रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

मैनपुर। आज सुबह से अमलिपदर व बिरिघाट के सैकड़ो मज़दूरों ने सड़क पर मज़दूरी की भुगतान में हो रही देरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया

मज़दूर संघ ने नाराजगी जताते हुए news24carate को बताया कि लॉक डाउन के समय पानीगांव बिरिघाट पर स्थित मंडी धान उपार्जन केंद्र के निर्माण कार्य में सैकड़ो मज़दूरों ने काम किये थे जानकारी अनुसार अब तक किसी भी मज़दूरों को भुगतान नहीं हो सका है
चूंकि आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो रही है मज़दूरों का कहना है कि पहले मज़दूरी दी जाए लागातार सरपंच सचिव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं मज़दूर।

गौर तलब है कि लॉक डाउन जैसे विपरीत परिस्थितियों पर धान खरीदी केंद्र में निर्माणाधीन कार्यो का आहरण नहीं हो पाया है बिरिघाट पानीगांव के मज़दूरों आज सड़क पर उतर आए है चक्का जाम कर दिया गया है मज़दूरी आहरण की मांग कर रहे है।सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू होगये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *