पाटन । सेवा सहकारी समिति बोरिद में 1 दिसम्बर को नवीन खरीदी केंद्र का उदघाटन किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू द्वारा नवीन खरीदी केंद्र का उदघाटन किया गया सर्वप्रथम प्रारंभिक गेट में पूजा अर्चना कर फीता काट कर खरीदी केंद्र में प्रवेश किया गया तोकल कि पूजा अर्चना की कर धान को तौल किया गया उससे बाद आये हुए किसानों के धान की खरीदी शुरू की गई ।
सुबह से ही किसानों का मेला खरीदी केंद्र के बाहर लगी हुई थी बोरिद खरीदी केंद्र में सप्ताह में अलग अलग दिन के लिए खरीदी का समय तय किया गया है जिसमे दरबार मोखली , बोरिद , बरबसपुर धान की खरीदी के लिए यहां खरीदी केंद्र आते है 1 दिसम्बर के लिए 300 कट्टा खरीदी के लिए टोकन दिया गया है जिसमे किसान 1 दिसम्बर को अपने धान की बिक्री करेगे ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने खरीदी केंद्रों में अपने हाथ से धान तौल करके खरीदी की शुरुवात की गई , श्री साहू ने किसानों से बात करते हुए खरीदी की किसी प्रकार की असुविधा होने पर सूचना देने की बात कही खरीदी केंद्र का जायजा लेते हुए खरीदी केंद्र में घूमते हुए दिखाई दे रहे थे ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम , प्रभारी यशवंत वर्मा , सरपंच कोहिनूर बंछोर समिति प्रबंधक सुकालू वर्मा , अध्यक्ष दुष्यत वर्मा, पूर्व सरपंच ईश्वर शर्मा , कमलेश नेताम गणेश साहू , चन्द्रकुमार वर्मा , खूबचन्द डहरिया , भगवान लाल ठाकुर , लव प्रसाद शर्मा , मनीष वर्मा , निराम वर्मा , सुखदेव वर्मा , रोहित बंछोर ,पवन वर्मा , एवं अन्य किसान उपस्थित थे
।
