पाहन्दा बोरिद से पाटन मार्ग बनने से आवागमन हुआ सुगम,ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

अंचल पाण्डेय / पाटन

  • 15 वर्षो से ग्रामीण लगाए हुए थे मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल 23 करोड़ की दी सौगात

पाटन । पाहन्दा बोरिद मटिया से पाटन को जोड़ने वाली सड़क का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है आने जाने वाले लोगों को सुगम ओर सरल मार्ग प्राप्त हुआ है तीन गाँवो को जोड़ने के बाद ब्लाक मुख्यालय पाटन पहुँचने वाली सड़के में अब आवागमन शुरू हो गया है 15वर्षो से ग्रामीणों ने मांग रखी थी कि सड़क का चौड़ीकरण होना चाहिए जिससे लम्बी दूरी तय करना नही पड़े 15 वर्षों से मांग रखे हुए ग्रामीणो की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुन ली जैसे ही कांग्रेस की सरकार आयी ग्रामीणों को 23 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई जिससे आज कम दूरी में ब्लाक मुख्यालय तक आवागमन आसान हो गया है ।।
यह एक ऐसा मार्ग है जिसमे चलना तक मुश्किल था कीचड़ ओर बड़े बड़े बोल्डर से सजी हुई मार्ग थी आज इस मार्ग में बड़े बड़े वाहन आसानी से दौड़ती हुई नजर आ रही है जो पाहन्दा से पाटन जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी लोगो को तय करना पड़ता था आज 12 किलोमीटर में आसानी से पाटन पहुँच रहे है गोल घुमावदार सड़क से अब राहगीरों को छुटकारा मिल गया है

किसानों ने सीएम का माना आभार ,अब किसानी में नही हो रही समस्या , आसानी से खेतो में जा रही है वाहन ——-

पाहन्दा बोरिद मटिया के ग्रामीणों ने सीएम भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है जिस रास्ते से खेती के समय मे खेती कार्य करने एवं खेतो तक वाहन जा नही पाते थे । पूर्व सरपंच ईश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मार्ग में बड़ी मशक्कत के बाद खेतो से खलिहान तक फ़सक को लाया जाता था उससे आज निजात मिल गई है सुगम सरल रास्ता पाकर किसानों में हर्ष व्याप्त है आसानी से खेतों में वाहन जाकर फसल को खेतों से घर तक आराम से लाया जा रहा है ।
बारिश के समय मे इस रास्ते से चलना मुश्किल होता था वाहन फस जाते थे राहगीत बड़े बड़े बोल्डर की वजह से गिर जाते थे लेकिन 15 वर्षो की प्रतीक्षा को कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया ।

पाहन्दा के किसान किशोर वर्मा ने बताया कि पाहन्दा से बोरीद मार्ग में सड़क से लगे किसानों का खेत है बारिश के समय मे इस मार्ग में इतनी कीचड़ हो जाती थी कि चलना मुश्किल हो जाता था खेतो तक जाने में समस्या का सामना करना पड़ता था जिससे अब निजात मिल गई है । पाटन ब्लाक मुख्यालय है साथ ही आस पास में बड़ा बाजार एवं उपयोग की वस्तुओं के लिए पाटन ही जाना पड़ता है जिसमे लिए 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी सड़क बनने से 12 किलोमीटर की दूरी तय करने आसानी से ब्लाक मुख्यालय तय पहुँच रहे है ।।

ग्रामीणों में ईश्वर शर्मा , किशोर वर्मा , रामकुमार वर्मा मोहनीश खिचरिया , नारायण वर्मा मनोज वर्मा दीपक वर्मा नीलेश बंछोर एवं अन्य ग्रामीणों ने सीएम का आभार व्यक्त किया है । ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *