देशी शराब दुकान के सुपरवाइजर और उनके भाई पर प्राण घातक हमला…एक कि हालत गंभीर

 
पाटन। देशी शराब दुकान पाटन के सुपरवाइजर और भट्ठी में काम करने वाले उनके चचेरे भाई के साथ पाटन के चार युवकों द्वारा शराब भट्ठी के सामने बीती रात जमकर मारपीट का घटना सामने आया है। मारपीट में दो लोग घायल है, जिसमे एक कि हालात गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरबसपुर , थाना रानीतराई जिला दुर्ग निवासी येपाल सिंह उम्र 28 वर्ष  देशी शराब भटठी पाटन में सुपरवाईजर का काम करता है। साथ मे उनके चचेरे भाई मुकेश कुमार भी  शराब भटठी मे काम करता हैं। जो कल रात  09.15 बजे देशी शराब भटठी पाटन में दुकान बंद कर हिसाब कर रहा था।  तभी बगल के अंग्रेजी शराब भटठी मे काम करने वाले लक्की देवांगन द्वारा प्रार्थी के पास आकर बताया कि अंग्रेजी शराब भटठी के सामने पाटन के कुछ लड़के शराब दो कहकर झगडा विवाद कर रहे हैं तब प्रार्थी और लक्की देवांगन और शराब भटठी के अन्य कर्मचारी लोग बोले कि शराब दुकान सुबह 08.00 बजे से रात 09.00 बजे तक खुलता है। दुकान बंद हो चुका है अब शराब नहीं मिलेगा कहने पर वे लोग वहां से चले गये।
उसके बाद येपाल सिंह  भी अपने दुकान का हिसाब किताब करके रात्रि करीबन 09.40 बजे अपने भाई मुकेश कुमार एवं शराब भटठी मे काम करने वाले इंद्रजीत वर्मा, नरेंद्र चंद्राकर के साथ अपने अपने मोटर सायकल से घर जाने के लिये एक साथ निकले। येपाल सिंह के  मोटर सायकल में चचेरा भाई मुकेश बैठा था।  जैसे ही दोनो भाई मुख्य रोड भटठी के सामने पहुंचे तभी पाटन निवासी चार लड़के जिसमे से एक नाबालिक भी शामिल है जो अपने हाथ में बांस का डण्डा पकडकर उनके पास आये और रास्ता रोककर येपाल सिंह और उनके भाई को यही दोनो हमको शराब नहीं दिये है कहते हुए गाली गलौच कर दोनो भाई के ऊपर हमला कर दिए। 
हमले में येपाल सिंह के  सिर, हाथ, पीठ मे चोट लगा हैं और सिर से खून निकल रहा था। जबकि उसके  भाई मुकेश के सिर हाथ में ज्यादा चोट लगा है उसे पाटन हास्पीटल भर्ती किया गया उसकी स्थिति नाजुक है। मूकेश को मेकाहारा रायपुर में रिफर किया गया। प्रार्थी येपाल सिंह द्वारा घटना की रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज करवाई गई है। जिस पर पाटन पुलिस ने आरोपियों के ऊपर भादवि की धारा 294,307,323,34,341,506(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *