प्रधानमंत्री के जन्मदिन से भाजपाइयों ने जामगांव आर मण्डल में सेवा सप्ताह शुरू किया,मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर ने कहा पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे

मनीष चन्द्राकर
जामगांव आर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिन पर दक्षिण पाटन क्षेत्र के अनेक जगहों पर भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह की शुरूवात कर विविध आयोजन किया। जामगांव आर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के धान उपार्जन केंद्र में वृक्षारोपण किया एवं पीएम मोदी के उतम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बताया कि रास्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर क्षेत्र में सेवा सप्ताह शुरू किया गया है इसमें मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर सेवा के अलग-अलग काम करेंगे ! मण्डल अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के कार्य में तत्परता से लगा है कोरोना काल मे इसे और गति देने की जरूरत है ! गातापार ,नवागांव ,बेल्हारी के स्थानीय बूथ इकाई के कार्यकर्ता भी यहां जुटे और पारिजात,शमी,अशोक के पौधे लगाए ! इस दौरान दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष बलीराम जारके,समिति प्रबंधक सुनील वर्मा, बेल्हारी सेक्टर प्रभारी महेश साहू,पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर,उपसरपंच मनीष चन्द्राकर,बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड़,योगेश्वर चन्द्राकर,लोकेश साहू,गौतम शुक्ला,राकेश।प्रजापति,चैनुराम साहू,थानेश्वर साहू,नूतन साहू,केशराम साहू,आशा राम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *