■ धमना में ग्रामीणों ने पीएम के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया
मनीष चन्द्राकर
जामगांव (आर)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्राम धमना में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकृति की सेवा करते हुए वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया,सामाजिक कार्यकर्ता ,जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी नारद साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकट काल में भी लाख कठिनाइयों और चुनौतियों का गंभीरता से सामना कर देश को आगे ले जा रहे है ,राष्ट्र सेवा में सतत काम करने वाले पीएम मोदी के कार्य हम सभी के लिये प्रेरक है ! इस अवसर पर बसंत साहू, ,बीरबल साहू ,ईश्वर यादव,रवि ठाकुर,चन्दन महलवार, धनीराम,जितेश साहू,आदि उपस्थित थे।
