? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद।
देवभोग।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवभोग के अध्यक्ष गजानंद कश्यप एवं नगर मंत्री हेमंत नागेश ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा है,कि गरियाबंद महाविद्यालय में अध्ययनरत देवभोग क्षेत्रों के छात्रों का परीक्षा केंद्र देवभोग में ही शा. पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय में किया जाना चाहिए।
कालेज प्रबंधन को एबीवीपी संघ के अध्यक्ष गजानंद कश्यप एवं नगर मंत्री हेमंत नागेश ने छात्र हित में छात्रों को होने वाली समस्याओं पर गौर करते हुए कालेज प्रबंधन समिति को उचित निर्णय समय पर लेने के लिए निवेदन करते हुए कहा है,कि गरियाबंद जिले से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी पर में बसा देवभोग क्षेत्र के 25 से 30 कॉलेज के छात्र पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में परीक्षा देंगे जो 30 विद्यार्थी गरियाबंद मे आईटीआई कॉलेज, गुरुकुल कॉलेज में B.Ed पीजीडीसीए बीएससी, DCA आदि की पढ़ाई करते हैं। 25 सितंबर से परीक्षा होने जा रहा है। लेकिन परीक्षा सम्बन्धी नीति नियमों के कारण छात्रों को भयंकर चिंता सताने लगी है। इन सभी छात्रों को परीक्षा के लिए सर्वप्रथम 17 से 23 सितंबर को उत्तर पुस्तिका उठाना पड़ेगा। फिर इनकी प्रश्नपत्र 30 मिनट पहले मेल व्हाट्सएप से इन्हें प्राप्त होगा इसका उत्तर 11से 2 बजे लिखकर 2 घंटे के अंतराल में परीक्षा केंद्र में जमा करना होगा। कुछ छात्रों ऐसे भी हैं जो दो पेपर दिला रहे हैं। उनका टाइम टेबल अलग से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और कुछ छात्र 12 से 2 बजे तक है। ऐसे छात्र उत्तर पुस्तिका को लिखकर 2 घंटे के अंतराल में परीक्षा केंद्र पहुंचाना असंभव है। देवभोग से जाने के लिए लगभग 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। देवभोग आंचलिक क्षेत्र होने के कारण ऐसे भी विद्युत समस्या के अलावा नेट सुविधाओं में कमी फिर यातायात की समस्या है। इस स्थिति में छात्र कैसे करेंगे।
केंद्र परिवर्तन से संभव
देवभोग से 25 से 30 छात्र के हित में अपनी सकारात्मक बात रखते हुए एबीवीपी संघ के अध्यक्ष गजानन कश्यप, नगर मंत्री हेमंत कुमार नागेश ने शासन प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन समिति को छात्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए देवभोग में ही शासकीय पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग किए हैं।
