? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। कांग्रेस गांधी सेना कोर कमेटी के मार्ग निर्देशन पर कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचारधारा एवं संगठन के रीति नियमों को जन जन तक प्रचार प्रसार के लिए कर्मठ जुझारू, ऊर्जावान, युवा संघर्षशील देव प्रसाद बघेल को कांग्रेस गांधी सेना के जिला उपाध्यक्ष यूथ रायपुर मनोनीत किया गया है। जिला उपाध्यक्ष यूथ रायपुर नियुक्त होने पर देव प्रसाद बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए समर्पित रहते हुए पार्टी के सिद्धांतों एवं नीति नियमों को सुदूर अंचलों के अंतिम गांव तक प्रचार प्रसार के लिए टीम भावना के साथ काम करते रहूंँगा। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल सरकार के द्वारा गांव, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर में प्रचारित करते हुए क्रियान्वयन के दिशा में सतत मेहनत और लगन से कार्य करूंगा।कांग्रेस गांधी सेना के जिला उपाध्यक्ष यूथ रायपुर बनने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी,इष्ट मित्र,स्वजातीय बंधुवरो ने हृदय से शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां संप्रेषित किए हैं।
