स्वास्थ्य कर्मियों को 14 दिन ड्यूटी के बाद मिलेगी 7 दिनों की अवकाश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कोविड 19 मे लगातार कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को 14 दिवस उपरांत वैश्विक महामंत्री एक्ट अंतर्गत अनिवार्य रूप से 7 दिवस का होम कोरोइंटिन कराने मांग किया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी तनाव के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ हो रहे शरीरिक रूप से थक से गये क्योंकि इनसे नियम विरुद्ध कई कई घंटे कार्य लिया जा रहा है।

सोमवार को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञापन स्वीकार कर रोस्टर पध्दति अनुसार डयूटी लगाने एंव 14 लगातार कोविड 19 मे डयूटी उपरांत 7 दिवस का होम क्वारंटिन दिऐ जाने आदेशित किया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ,धीरज,विजेंद्र वर्मा,शेखर तालुरी,एम एल मानकर,नवीन तिवारी, लक्ष्मीकांत पोरेड्डीवार, जी मोहन राव,सत्येद गुप्ता, अजय नायक,, सीताराम दिल्लीवार,राकेश तिवारी एम पंडैया ,बी एल वर्मा,अनिता नयन,माधुरी बैनर्जी, कय्यूम खान,एल धोटे,चंदकाता साहू,अंजनी यादव,आभा तिवारी, सविता साहा,दीपक गायकवाड़ ,फाणनेद् साहू रवि,सहित बडी मे कर्मचारियों ने आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *