मोटरसाइकल एवं ट्रेक्टर में भिड़ंत ,,दुर्घटना में पति पत्नी मृत,,बच्चे घायल,,

गरियाबंद। ज़िले में पांच सवारी वाली मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद दो लोगों की मौत की सूचना है।  बताया जा रहा है कि दोनों चिंगरमाल के रहने वाले हैं और पति पत्नी है मोटरसाइकिल से बच्चों सहित कहीं जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ।
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चिंगरमाल के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली से पांच सवारी वाली मोटरसाइकिल ऐसे टकराई की दो लोगों की मौत ही हो गई दरअसल पति पत्नी दो बच्चे तथा एक अन्य महिला एक साथ एक मोटरसाइकिल पर लोहारी गांव में एक रिश्तेदार के यहां जाने निकले इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल टकराने पर घटनास्थल पर ही पति पत्नी की मौत हो गई और तीसरी महिला को चोट आई बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं घटना के बाद सूचना मिलते ही तत्काल 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची बच्चे तथा घायलों को लेकर आई घटनास्थल हालाकी पिपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है किंतु घायल तथा मृतकों का शव गरियाबंद में पहुंच जाने के चलते गरियाबंद पुलिस ने मामले में पूछताछ प्रारंभ की है शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *