रायपुर मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक एवं उनके माता पिता कोरोना संक्रमित,,

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. विनीत जैन के साथ-साथ उनके माता-पिता भी संक्रमित मिले है.
मेकाहारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन ने एहतियातन अपना और परिजनों का कोरोना टेस्ट कराया था. आज आई कोरोना रिपोर्ट में संक्रमित मिले. संक्रमित मिलने के बाद सभी लोग अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती हो गए हैं. बता दें कि अस्पताल में ड्यूटी पर लगे दर्जनों डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टाप कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *