हिंदी दिवस के दिन गुजरा एव पन्दर के शिक्षा सारथियों का सम्मान किया गया,,,,,

पाटन—ग्राम गुजरा में हिंदी दिवस के अवसर पर पन्दर एवम गुजरा में मुहल्ला क्लास पढा रहे शिक्षा सारथीयो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र चंद्रवंशी जनपद उपाध्याय,विशिष्ठ अतिथि मधु वर्मा जनपद सदस्य ,पीताम्बर पटेल सरपंच ग्राम पंचायत गुजरा ,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर, विजय कुमार सुनहरे प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला गुजरा, मनोहर लाल पाटिल ,रामजी कौशिक,केशर भुवार्य,योगेश्वर द्वेवेदी,हेमेश्वरी सैनी सहित शिक्षा सारथी गुजरा से लोकेश आडिल ,ममता यादव,रामकुमार पटेल,यशवंत साहू,सोमलता नायक,कांति नाग,पन्दर से सुमन साहू,केशरी नायक,नीता नायक,अंजलि चंद्रवंशी सहित शिक्षको का प्रशस्ति पत्र,श्री फ़ल के साथ सम्मान किया गया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सम्बोधित करते हुए देवेंद्र चंद्रवंशी ने शासकीय कार्यो में हिंदी भाषा का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा ही एक मात्र सरल और सुगम भाषा है जिसे बोलने में आसानी होती है।संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर ने हिंदी भाषा के उदगम को विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *