आदिवासी नेता चनेश राम राठिया के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया,,,,,

रायपुर। कांग्रेस के आदिवासी नेता चनेश राम राठिया का निधन हो गया | स्व राठिया छत्तीसगढ़ व अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासियों के कद्दावर नेता थे, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे चनेश राम राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा से छह बार विधायक रहे। चनेश राम राठिया मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। वहीं छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व में बनने वाली पहली सरकार में भी केबिनेट मंत्री बनाए गए थे। राठिया पिछले कई महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा –
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *