दुर्ग। जिला दुर्ग में 13 सितंबर को 348 कोरोना पाजेटिव मरीजो की पुष्टि की गई है । वही जिले से कल 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले से रिकॉर्ड 348 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में पाटन ब्लाक के महकाकला निवासी 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रगति नगर रिसाली से 72 वर्षीय वृद्ध ,सड़क 7 हॉस्पिटल सेक्टर से 66 वर्षीय वृद्ध, हुडको भिलाई से 82 वर्षीय वृद्ध, 62 वर्षीय वृद्ध महिला बाजार चौक उतई, पंडित पारा नंदनी माइंस अहिवारा निवासी 32 वर्षीय महिला की मौत आई एम आई अस्पताल भिलाई में हुई । गंजपारा दुर्ग निवासी 73 वर्षीय महिला की मौत मेडिसिन अस्पताल रायपुर में हुई। पुरानी बस्ती बनिया पारा निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत एम्स अस्पताल रायपुर में, मठपारा दुर्ग निवासी 55 वर्षीय पुरुष, मीनाक्षी नगर दुर्ग निवासी 55 वर्षीय पुरुष एवं सुभाष नगर दुर्ग निवासी 32 वर्षीय युवक की मौत जिला कोविड-19 अस्पताल में हुई। 63 वर्षीय वृद्ध की मौत अंबेडकर अस्पताल रायपुर में हुई जो बोरसी दुर्ग के रहने वाले थे। 48 वर्षीय पुरुष सिकोला भाटा दुर्ग ,50 वर्षीय पुरुष खुर्सीपार भिलाई संतरा बाड़ी दुर्ग निवासी 40 वर्षीय युवक तीनों की मौत जिला कोविड-19 अस्पताल शंकराचार्य में हुई। 68 वर्षीय युद्ध शीतला तालाब एवं कैलाश नगर कुरूद भिलाई निवासी 56 वर्षीय पुरुष दोनों की मौत सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुई । सड़क 7 सेक्टर 7 निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की मौत शासकीय अस्पताल सुपेला में हुई। 55 वर्षीय दुर्ग निवासी महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई । लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आम जनों को कोविड-19 के लिए बताए गए नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। जिसके तहत अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना वर्तमान परिस्थिति में जरूरी है। इसके अलावा घर से बाहर जाने की स्थिति में सदैव ही मास्क लगाए रखना एवं बार-बार सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोते रहना अति आवश्यक हो चुका है। नागरिकों को सख्ती से इसका पालन करना जरूरी है। तभी कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
