पाटन। देऊरझाल गांव के बेटी ट्विंकल कुर्रे मोहल्ला क्लास लगाकर हर रोज कक्षा 1 ली से 8 वी तक के बच्चों को पढ़ा रही है। पिछले 2 माह से कोविड 19 में हर रोज बच्चों को पढ़ाई करवा रही है।जिसमे सोसल डिस्टेंस सहित सभी नियमो का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षा की अलख जगा रही है। साथ ही कोरोना वायरस के प्रति जागरूक , सतर्क रखने की शिक्षा भी दी जा रही है। टिवंकल कुर्रे पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती चन्द्रवती कुर्रे एवं भाजपा जिलामंत्री दिलीप कुर्रे की बेेटी है।

