मिस कॉल से हुआ नाबालिक से प्यार, फिर किया बलात्कार,परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

डौंडी। नाबालिक लड़की को प्यार की जाल में फंसाकर युवक ने हवस का शिकार बना डाला। मामला सार्वजनिक होने पर परिजनों ने एवं ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने आरोपित को युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को दो से तीन महीने पहले दल्लीराजहरा के युवक अजय वासनीकर (21 वर्ष) का मिस काल आया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। फिर दोनों में प्यार का परवान चढ़ा और एक-दूसरे से जंगल में मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। ऐसा कई दिनों से चलता रहा।


घटना के दिन ग्रामीणों ने जंगल मे युवक और नाबालिक को सन्दिग्ध स्थिति में।पकड़ लिया। जसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद लड़की ने अपने साथ बीती पूरी घटना अपनी माँ को बताई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।
लड़की के परिजन और ग्रामीणों के बयान के आधार पर डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अजय वासनीकर पिता राजेश वासनीकर के खिलाफ धारा 363,366,376(2(N)4,5(6)पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *