छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 60 लाख सरकारी कर्मचारी आज 13 सितम्बर को एक दिन का पारिवारिक उपवास किया

रायपुर . राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन के लिये
. 28 अगस्त शुक्रवार को वीडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत ने देश के सभी 60 लाख NPS कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में देश के सभी कर्मचारियों से 13 सितंबर, 2020 को पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिन का पारिवारिक उपवास करने का आह्वान किया.था इस देश व्यापी अभियान में शिक्षक,रेल कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, नर्स, पैरा मिलिट्री के जवान, पुलिस, सफाई कर्मी, रक्षा विभाग के कर्मचारी, इंक्म टैक्स के कर्मचारी, कस्टम विभाग के कर्मचारी,भविष्य निधि के कर्मचारी, सभी केन्द्रीय कर्मचारी, समेत सभी 28 राज्यों के सभी विभाग के कर्मचारी, तमाम परमानेन्ट तथा निवेदित कर्मचारी शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ से प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि *पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ के लगभग 3 लाख कर्मचारी सामूहिक रूप से पारिवारिक उपवास रहकर समर्थन करेंगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *