पाटन । पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उफरा में हेराफेरी कर घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है जहां पर सामूदायिक भवन के शौचालय के टाइल्स लगाने के नाम पर फर्जी बिल लगा कर पैसे आहरण करने का आरोप साहू समाज उफरा के द्वारा लगाया गया है । जिसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर चिट्टी लिख कर साहू समाज उफरा ने की है ।
मामला यह है कि 3 जनवरी 2018 को साहू समाज सामुदायिक भवन के शौचालय में टाइल्स लगाए जाने के नाम पर पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह चौहान द्वारा आर के ट्रेडर्स झीट का बिल लगाया गया उस पर उस कार्य के पैसे का आहरण भी हो गया है , लेकिन हेराफेरी इस प्रकार की थी कि साहू समाज को इसकी जानकारी नही है साहू सामज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि निर्माण कार्य भी नही हुआ है जबकि यह कार्य साहू समाज के सामाजिक पैसे से हुआ है ।
साहू समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम चिट्टी लिख कर ओएसडी आशीष वर्मा से मुलाकात करके शिकायत की है ।
श्री वर्मा ने पाटन सीईओ से इसकी विषय पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा है
शिकायत करने वाले में साहू समाज उफरा के अध्यक्ष श्रवण साहू उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू सचिव कुबेर साहू कोषाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू एवं अन्य उपस्थित थे ।।
