राज्य स्वच्छ्ता पुरस्कार के लिये जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा


पाटन। राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छ्ता को बढ़ावा देने में लिये एव समुदाय की सक्रियता सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गई है । इसी में अंतर्गत दुर्ग जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने पाटन ब्लाक के विभिन्न ग्रामो का दौरा कर प्रतियोगिता के ग्रामो को सत्यापित किया।

इस समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य शमसिर कुरैशी,आकाश कुर्रे,योगिता चन्द्राकर,मोरध्वज साहू,पाटन जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी,जनपद सदस्य दिनेश साहू,रमन टिकरिहा, जिला सलाहकार राजेश तांडेकर, विकास खण्ड पाटन समन्वयक नीलमणि चंदेल,विकास खण्ड संकुल समन्वयक नरेश साहू ने पाटन ब्लाक के ग्रामो का पुरस्कार के लिये अनुमोदित किया।

जिसमें से स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार में ग्राम कौही और अचानकपुर, सुंदर सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत अमलेश्वर, उत्कृष्ट सेग्रीकेशन यार्ड के लिये ग्राम पंचायत पतोरा,एम एच एम युक्त ग्राम पंचायत पुरस्कार महिला कमांडो समिति तरीघाट,उत्कृष्ट निबंध सृजन प्रतियोगिता कु वृद्धि शर्मा,उत्कृष्ट नारालेखन प्रतियोगिता कु परिधि शर्मा,दीवार लेखन प्रतियोगिता माँ कर्मा महिला स्व सहायता समूह घुघवा (क) ,प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत पुरस्कार किकिरमेटा,उत्कृष्ट ,ग्राम पंचायत ओडीएफ स्थायित्व पुरस्कार के लिये ग्राम पंचायत बेलोदी एवं कौही ,उत्कृष्ट सेग्रीकेशन शेड ड्राइंग डिजाइन पुरस्कार के लिये जनपद पंचायत के उप अभियंता पंकज मेहर का नाम सत्यापित किया गया जिला स्वच्छता समिति ने भृमण के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वयंभू शिव मंदिर एव काली मंदिर के दर्शन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *