कल देवभोग विश्रामागृह में सोशल मीडिया से संबंधित विशेष बैठक


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

 
बैठक में विशेष रुप से शामिल होंगे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम

 
देवभोग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल सरकार के द्वारा गरीब, किसान, मजदूर,व्यापारी, युवाओं आदि के लिए विस्तृत रूप से कार्य योजना बनाते हुए  कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। जिसे व्यापक रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक विस्तारित कैसे करें। इस संबंध में विशेष बैठक बिंद्रानवागढ़ विधान सभा कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष नंद कुमार बघेल एवं विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस बिंद्रा नवागढ़ तरुण कुमार नागेश के नेतृत्व में देवभोग विश्रामागृह मे दोपहर 12 बजे से विशेष बैठक आयोजित किया गया है।

जिसमें विशेष रूप से छाया विधायक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद संजय नेताम विशेष रुप से बैठक में शामिल होकर सोशल मीडिया से संबंधित बारीकियों को अवगत कराएंगे। उक्त बैठक में अधिकाधिक संख्या में युवा कांग्रेस के साथी शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सरकार कांग्रेश जिला उपाध्यक्ष अल्तमश खान एवं यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार नागेश जिला सचिव श्याम जगत अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष श्री पंकज मांझी मीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *