स्वास्थ्य विभाग में एन एच एम के अनियमित कर्मचारी नियमित नही करने के कारण विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर काम कर रहे है,,

पाटन— राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम )में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी शासन द्वारा नियमितीकरण नहीं करने के विरोध में छ.ग. प्रदेश कर्मचारी संघ के अह्वान में काली पट्टी लगाकर 9 सितम्बर से विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है , संविदा कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गयी की यदि सरकार ने संविदा कर्मचारियों की मांगे पुरी नहीं हुयी तो 19 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल मे जाने का निर्णय लिया है, वर्तमान सरकार द्वारा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का उल्लेख किया था, वर्तमान कोरोना काल में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी बिना अवकाश लिए कोरोना महमारी के रोकथाम हेयु अपने प्राण एवं परिवार के चिंता किये बगैर कार्य कर रहे है, जिसमे बहुत से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव भी हुए है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *