? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
गरियाबंद. वैश्विक महामारी के कारण स्कूल, कॉलेज सब बंद पड़े हुए हैं। लेकिन बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो। इसके लिए शासन प्रशासन के द्वारा पढ़ाई तुहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई का शुरुआत किया गया है। जिससे हजारों बच्चे लाभान्वित भी हो रहे हैं। परंतु विकासखंड मुख्यालय गरियाबंद के ग्राम पंचायत पतोरा दादर में लगे मोबाइल टावर के रेंज(दायरा) बहुत कम होने के कारण मोबाइल से बातचीत व बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण पढ़ाई बाधित हो रही है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत पतोरादादर के जनप्रतिनिधि (उपसरपंच )छबि लाल पटेल, विदुर राम पटेल, देवराज पटेल, फगनूराम पटेल, करतार सिंह नेताम, नरसिंह पटेल, गौतम मरकाम, चिंन्तू राम मरकाम, रघुनाथ नेताम, आनंद राम चक्रधारी,डिगेश्वर पटेल ने जिला के कलेक्टर एवं जिम्मेदार विभागीय अधिकारियो से पतोरादादर के मोबाइल टावर में रेंज (दायरा) बढ़ाने का विशेष मांग किए हैं।
