ग्राम सिकोला के चौक चौराहो में पसरी है गंदगी,सोलर डुयूल पंप के पास काफी गंदगी ,वही से पानी लेने ग्रामीण मजबूर

अंचल पांडेय…

पाटन । जहां एक तरफ़ पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर सफाई पर ध्यान दे रहा है, अपने आस पास के परिवेश को साफ सुथरा लगने में लगा हुआ है, ठीक इसके विपरीत दूसरी ओर ग्राम पंचायत सिकोला में अस्वच्छता का अलख जगा रहा है । चौक चौराहों में गंदगी पसरी हुई है , सभी तरफ़ कूड़ा – कचरे दिखाई दे रहे है । इससे स्पष्ठ होता है कि यहां पर सफाई को प्राथमिकता नही दी जा रही है । पूरे गांव के चौक में पॉलीथिन कूड़ा बिखरे पड़े हुए है गांव के जिम्मेदार सरपंच , पंच को इसकी किसी प्रकार की सुध नही है जबकि ये मुख्य मार्ग के सामने ही काफी मात्रा में कचरा जमा हुआ है । संपूर्ण गांव में ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए चौक चौराहों में सोलर डुयूल पंप द्वारा पेयजल प्राप्त कर रहे है सिकोला के मुख्य चौक में सोलर डुयूल सिस्टम लगा हुआ है जहां पर टंकी के पास नलकूप लगा कर पीने योग्य पानी की व्यवस्था की गई है ।जिसके चोरों ओर पॉलीथिन डस्ट कूड़ा कचरा गंदगी भरी हुई है वही से पानी लेने को ग्रामीण मजबूर है ।
ग्राम पंचायत में गाँव का मुखिया ही गांव में पेयजल साफ सफाई के लिए उचित व्यवस्था करवाता है लेकिन गाँव के सरपंच को इसकी तनिक भी सुध नही है उनकी लापरवाही इब्न सफाई के प्रति जिम्मेदारी स्पष्ठ देंखने को मिल रही है जिस प्रकार से चौक चौराहों में भारी मात्रा में गंदगी पसरी हुई है ।।

नालियों में जमा हुआ है कचरा सफाई नही होने से जाम हो गए है नाली

गांव में पानी के निकासी के लिए सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया गया है लेकिन ग्राम सिकोला के आधा से ज्यादा नालियों में कचरे पॉलिथींन से भरे हुए है जिस कारण पानी गड्डो में रुक रहे है निकासी व्यवस्था नही होने से गंदे पानी से दुर्गंध आने लगी है ।
निरतर सफाई के अभाव होने की कारण से कचरा नालियों में जमा हुआ है , जो संक्रमण को न्यौता दे रहे है सफाई नही होने से विभिन्न प्रकार के संक्रामक बीमारी होने का खतरा हो सकता है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *