छत्तीसगढ़ में एक और पत्रकार की कोरोना से हुई मौत… कल ही अस्पताल में कराया गया था भर्ती

   

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और पत्रकार की मौत हो गयी है। बेमेतरा में एक अखबार के पत्रकार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पत्रकार का नाम मोहम्मद अकबर है। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होती चली गयी।

जानकारी के मुताबिक कल उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, इलाज के दौरान मोहम्मद अकबर की मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अकबर पत्रकारिता के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय थे और ब्लाक कांग्रेस में बतौर कोषाध्यक्ष भी थे।

आपको बता दें कि प्रदेश में कई पत्रकार भी कोरोना की चपेट में हैं। बेमेतरा जिले के भी कई पत्रकार पिछले कई दिनों से संक्रमित हैं। इससे पहले राजनांदगांव जिले में भी एक पत्रकार की कोरोना से मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *