रायपुर। जगदलपुर राजपत्रित संघ के अध्यक्ष की सील का उपयोग कर फर्जी शिकायत का मामला एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के संज्ञान में आया है।जिस पत्र से शिकायत की गई वह जगदलपुर राजपत्रित संघ का लेटर हेड, न होकर एक साधारण पेज है जिस पर शिकायत को टाइप किया गया है। तथा अध्यक्ष का नाम भी नहीं है और न ही कोई संपर्क सूत्र और न ही कोई अन्य पदाधिकारियों के नाम अतः प्रथम दृष्टया यह शिकायत फर्जी लग रही है।
एसोसिएशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, जगदलपुर राजपत्रित संघ की सील का उपयोग कर एक साधारण पेपर में लेटर लिखकर एसोसिएशन के संरक्षण सदस्यों को बदनाम करने कि नियत से विभिन्न कार्यालयों को जगदलपुर राजपत्रित संघ की सील का दुरुपयोग कर तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को बदनाम किया जा रहा है।
जांच एजेंसियों को चाहिए कि पहले शिकायत कर्ता उसके कार्यालय की जांच की जाएं और अनाधिकृत रूप से जगदलपुर राजपत्रित संघ की सील का दुरुपयोग पर कार्यवाही की जाए।
