प्रधानमंत्री आवास मकान 3 साल से अधूरा पड़ा आदिम जाति परिवार का पैसे लेकर ठेकादार घुमा रहा

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर.विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग  40 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम भाठापानी कमार पारा में विगत 3 वर्षों से कमार परिवारों के प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हुए हैं। ज्ञात हो,कि कोचेंगा गांव के ही एक पढ़ा-लिखा युवक के द्वारा कमार परिवारों को झांसे में लेते हुए आवास निर्माण की राशि को हितग्राही से लेकर आवास बना देने के नाम पर राशि हड़प लेने का संगीन मामला की जानकारी मिल रहा है।
कमार परिवार के मकान को ठेकादार के द्वारा अधूरा बना कर छोड़ दिए जाने से मकान खंडहर में तब्दील हो गया है।इसकी जानकारी जनपद स्तर के प्रधानमंत्री आवास निर्माण शाखा के अधिकारियों को भी है। लेकिन अभी तक ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया जाना कमार परिवारों के साथ  सौतेला व्यवहार करने जैसा हो रहा है। इस संबंध में कांग्रेस असंगठित क्षेत्र जन समस्या निवारण विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पीलेश्वर सोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सत्य खबर को बताया कि आदिम जनजाति कमार ग्राम भाठापानी के तिहारू राम एवं अन्य दो हितग्राहियों के पास रहने के लिए आवास मकान नहीं होने से शासन प्रशासन के द्वारा प्राथमिकता के तौर पर आवास निर्माण के लिए स्वीकृति हुआ। लेकिन उसमें ठेकादार की गिद्ध नजर लगने के कारण आज तक आवास मकान अधूरा पड़ा हुआ है। जनपद स्तर के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी होने के बाद भी मौन रहना समझ से परे है। निष्पक्ष जांच की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए गड़बड़ी करने वाले ठेकादार के ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक होगी। अन्यथा ऐसे ठेकेदारों के हौसले बुलंद होते चले जाएंगे जिसका खामियाजा गरीब, मजदूर,किसानों को उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *