पाटन। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में इस वर्ष शिक्षादूत पुरुस्कार के लिए प्राथमिक शाला केसरा के अंकेश्वर महिपाल ,खुड़मुड़ी स्कूल के वीरेंद्र साहू और अमलेश्वर प्राथमिक स्कूल के श्रीमती भगवती पटेल का चयन हुआ था। तीनो शिक्षकों को आज मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दुर्ग के कलेक्टोरेट में कलेक्टर दुर्ग, डीईओ व अन्य अतिथियों को मौजूदगी में दिया गया। शाला के प्रघान पाठक व समस्त शिक्षकगण, संकुल केन्द्र तर्रा संकुल समन्वयक प्राचार्य, सरपंच ग्राम पंचायत खुडमुडी़ व पंच गण, शाला प्रबंघन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने बघाई दिया व सभी ने हर्ष व्यक्त हैं।

शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुडी़ संकुल केन्द्र तर्रा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग (छ. ग.) नवाचारी शिक्षक विरेन्द्र कुमार सहायक शिक्षक LB, विगत 14 वर्षों से कार्यरत है। पिछले कई सालों से नवोदय काेचिंग व लगातार तीन वर्षों से बच्चों की चयन, आदिवासी बाहुल्य हाेने पालकाें व बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना। उनके द्वारा कियातमक अनुसंधान Action recerch किया, समावेशी शिक्षा के तहत CWSN फाउंडेशन काेर्स किया, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, माेबाईल के द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन, अपने आसपास मिलने वाले संसाघनाे से TLM के रूप मे उपयोग कर शिक्षा, कुपोषण से हाेने वाले खतरा व बचाव के बारे में निरंतर प्रयास, गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए मदद व प्रोत्साहित करना, विभिन्न मंचाे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व संगीत संबंधी जानकारी देना, अभिव्यक्ति कौशल सुविचार भाषयी कौशल व नैतिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
