गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर जो पूरे विश्व में सबसे बड़ा शिवलिंग के नाम से जाना जाता है

? रिपोर्टर कृष्णकांत त्रिपाठी

गरियाबंद। जिले से 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम भाकुर्रा के पास स्थित है यह अति प्रसिद्ध विख्यात मंदिर है यहां बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं आसपास ग्रामीणों से पता करने पर यह जानकारी मिली कि यह पहले विशाल घना जंगल था और यहां एक छोटा सा पत्थर शिवलिंग ग्रुप में था जो धीरे-धीरे से आकार में वृद्धि होने लगा और एक विशाल शिवलिंग का आकार ले लिया जिससे ग्रामीण वहां के एवं आसपास सभी भगवान शिव की कृपा एवं दर्शन समझ करके उनकी पूजा आराधना करने लगे तब से वहां भगवान शिव की पूजन करते हैं और भगवान शिव की आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कोरोना महामारी के संक्रमन के कारण लॉकडाउन के चलते इस महा प्रसिद्ध जगह में भी भक्त श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए भगवान शिव का दर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *