रिसाली निगम क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों पर किया जा रहा जुर्माना

रिसाली। कोरोना वायरस का कहर बढ़ते जा रहा है। जिला पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। इस महामारी की वजह से हर रोज मौते भी हो रही है। रोकथाम और नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने 40 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। निगम के अधिकारी भ्रमण के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं। 25 अगस्त तक स्थिति में कुल 4 लाख 10 हजार 7 सौ 80 रूपए जुर्माना वसूल कर निगम के कोष में जमा कराया जा चुका है।

रिसाली निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के निर्देशन में प्रचार रथ तैयार करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस प्रचार रथ में कोविड-19 से संबधित सभी प्रकार की जानकारी रहेगी। वायरस की चपेट में आने पर किस तरह बचाव करना है। और घरों व सार्वजनिक स्थानों पर किस तरह एहतियात बरतनी है इसकी जानकारी साउंड सिस्टम के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा प्रचार रथ का स्लोगन और जानकारी प्रदर्शित फ्लैक्स से सजाया जाएगा।

कोविड-19 नियमों के तहत फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने और निर्धारित समय पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने के लिए रिसाली निगम क्षेत्र में 3 अलग-अलग दल का गठन किया गया है। आयुक्त ने दल प्रभारी अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा व अनिल मेश्राम को निर्देश दिए है कि निगम क्षेत्र में कोविड नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए। मास्क व फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूला जाए। वहीं प्रतिबंध समय में दुकान खोले जाने पर सीलबंद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *