गरियाबंद जिले में आज 18 कोरोना पाजेटिव मिले

गरियाबंद। जिला में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ते ही जा रही है।अब कोरोना वायरस थमने का नाम ही नही ले रहा है, रोज जिले में नए मामले सामने आते जा रहे है। मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम तक 18 कोरोना पाजेटिव मरीज की पहचान की गई है। जिसमें 8 लोग राजिम क्षेत्र से  बताए जा रहे है, वहिं गरियाबंद जिला अस्पताल में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, व छुरा से भी 2 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है।

राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोंदइया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजिम क्षेत्र में आज अभी तक जो रिपोर्ट आये है, उसमे 8 लोग पाजेटिव है। जिसमे से राजिम शहर के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। सिर्रीखुर्द  से 02 ग्राम रक्सा से 02, बासीन और बोरसी से भी एक – एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *