पाटन. नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा रहा। लगातार 15 वर्षो तक नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष रहे। इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली से हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के 12 पार्षद चुनाव जीतने में कामयाव रहे। आज सबसे पहले सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत का प्रथम सम्मेलन नगर पंचायत के सभागार में हुई। इसके बाद अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया पहले शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद भूपेंद्र कश्यप निर्विरोध चुने गए वहीं उपाध्यक्ष पद पर बलदाऊ भाले निर्विरोध चुने गए।