बेमेतरा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 11 सितम्बर को


बेमेतरा। भारत का राजपत्र (आसाधारण) खण्ड-1 प्राधिकार से प्रकाशित सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर 2019 के अनुसार सड़क प्रयोक्ताओं के बीच जागरुकता को बढावा देने के लिए बेमेतरा जिले मे संसद सदस्य (लोकसभा) की अध्यक्षता मे संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इस संबंध मे 11 सितम्बर 2020 शुक्रवार को समय 12 बजे कार्यालय कलेक्टोरेट बेमेतरा के दृष्टि सभाकक्ष मे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया है। जिसमे जिले मे निवास करने वाले संसद सदस्य (राज्यसभा) विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *