? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर। जिस जनपद कार्यालय में विकासखंड मुख्यालय के समस्त विभागों के कार्यों का समीक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए उच्च अधिकारियों का बैठक होता है। जिस रास्ते से होकर उच्च अधिकारी जनपद कार्यालय मैनपुर तक पहुंचते है। रायपुर देवभोग पक्की सड़क मार्ग पर भाटीगढ़ प्रवेश द्वार से चंद कदम दूर जनपद कार्यालय है।
वहां तक पहुंचने के लिए भी बड़े-बड़े गड्ढे,उबड़ खाबड़ रास्ते से होकर अधिकारियों को जनपद कार्यालय तक जाना पड़ता हो। तो आप समझ सकते हैं।ग्रामीण इलाकों के सड़कों का हाल क्या होगा। उस रास्ते का भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत नहीं किया जाना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है। मरम्मत कराने की दिशा में आज तक पहल जिम्मेदारों के द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा है। समझ से परे लगता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पक्की सड़क मार्ग खराब नहीं होते। होते हैं। परंतु मरम्मत भी अति आवश्यक है।
