? Reporter कृष्णकांत त्रिपाठी
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 30 किमी दूर पायलीखंड जुंगाड़ थाना मे पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस कम्युनिटी अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस कम्युनिटी कार्यक्रम के तहत थाना पायलीखंड (जुगाड़) के स्टाप आर. भोजराम धृतलहरे, गणेश कुमार साहू, आर गोविन्दा दिवान, रवि सिदार, राजेश ध्रुर्वे, कैलाश कंवर, वेदराम नागेश एवं ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के सरपंच कैलाश नेताम की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम करलाझर, साहेबिनकछार, नागेश, के राॅयल स्टार टीम को क्रिकेट सामाग्री वितरण करते हुए खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। वहीं खेल समाग्री पाकर खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित नजर आयें एव खिलाड़ियों ने जवानो का आभार व्यक्त किया।
