जामगांव (आर)। दक्षिण पाटन के ग्राम उमरपोटी निवासी सेना के शहीद जवान डोमेश्वर साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार 9 सितंबर को उनके गृहग्राम में शहीद स्मारक का लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम दुर्ग सांसद विजय बघेल के आतिथ्य में होगा ! पूर्व सैनिक सेवा परिषद ,ग्राम पंचायत गातापार,सेवा सहयोग भूतपूर्व सैनिक कल्याण परिषद एवं शहीद के परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सांसद बघेल के अलावा जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कैप्टन पुरणेंदु विद्यन्ता, जनपद सदस्य झरना साहू,भाजपा नेता लालेश्वर साहू,नरेश केला,जयप्रकाश चन्द्राकर, किशोर साहू,कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला,शहीद डोमेश्वर साहू महाविद्यालय जामगांव आर के प्राचार्य एके खरे,सरपंच होरीलाल साहू, राजेश्वर गंजीर,शहीद के माता पिता हीरालाल साहू,हेम बाई साहू,धर्मपत्नी हेमपुष्पा साहू शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि देंगे इस दौरान यहां मुक्तिधाम प्रतीक्षालय का भी लोकार्पण किया जाएगा ,यह जानकारी देते हुए शहीद के अनुज चुरामन साहू ने कहा कि कार्यक्रम में कोविड 19 के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी जरूरी नॉर्म्स का पालन करने की अपील की है।
■ऑफ सिग्नल्स में मेकेनिक ट्रेड में था जवान,सितंबर 2018 में हुआ था शहीद
शहीद जवान लांसनायक डोमश्वर साहू जम्मूकश्मीर के संवेदनशील राजौरी जिले में इंडियन आर्मी के कोर सिग्नल्स के 25 डिवीजन सिग्नल्स रेजीमेंट में पोस्टेड था। यहां कोर ऑफ सिग्नल्स में मेकेनिक के पद पर रहते हुए दुश्मनों की ओर से आती हुई हर चुनौती पर उसकी नजर रहती थी। परिजनों ने बताया कि लगभग दस वर्ष वे भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश के प्रति जिम्मेदारी से काम किया ,सितंबर 2018 में दुश्मनों की टोह लेने टावर पर एंटीना ठीक करने चढ़ा था जहां कर्तव्यपालन के दौरान उनकी शहादत हुई ।
