बोरिद के युवाओं ने पर्यावरण संतुलन के लिए तालाब किनारे किया पौधरोपण

पाटन । युवाओ के द्वारा आज बोरिद के तालाब किनारे पौधरोपण किया सुबह से ही तालाब किनारे गड्ढे तैयार करके पौधे लगाने में जुटे हुए अपने आस पास के वातावरण को हरा भरा बनाने रखने के उद्देश्य एवं पर्यावरण संतुलन के लिए फलदार ,छायादार पौधे लगाए गए ।

पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण बार- बार अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं जिस को समझते हुए बोरिद के युवाओं ने आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया ।।

इस मौके पर पिंकू वर्मा रिंकू वर्मा ललित नायक संजय वर्मा विवेक वर्मा बबला वर्मा संदीप दीकू निलेश बंछोर युवराज नायक मनीष नायक जय वर्मा दीपक वर्मा दादू गोलू एवं अन्य उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *