पाटन। आज खारुन नदी में अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में नदी किनारे एक युवक का लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का उम्र 40 वर्ष के करीब है। शव 2 से 3 दिन पुराना है जिसके कारण शव फूल गया है। मृतक खाकी कलर का हाफ टीशर्ट एवं नीले कलर का जींस पहना हुआ है। मृतक के जेब से चेक दार भूरा सफेद कलर का रुमाल एवं साइकिल का चाबी मिला है। मृतक के दाहिने हाथ में अंग्रेजी में विक्की लिखा हुआ है।
अमलेश्वर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त करने के लिये आस पास के थानों में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज होने की पता करने के साथ साथ क्षेत्र के गावों में भी पतासाजी की जा रही है।
गौरतलब हो कि कल ग्राम पाहन्दा के बांध में एक युवती की लाश मिली थी। आज फिर से अमलेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खुड़मुड़ा में लाश मिलने से थाना क्षेत्र में खलबली सी मच गई है। युवक की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई है।
