रायपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व महामंत्री प्यारे लाल साहू ने प्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से संपूर्ण लॉक डाउन करने की मांग की उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े बेहद ही डराने वाले हैं विधायक से लेकर अधिकारी कर्मचारी सभी वर्ग के लोग चपेट में है अभी स्थिति ऐसी हो गई है कि अस्पतालों में इलाज के लिए बिस्तरो की संख्या कम पड़ रही है संक्रमण आंकड़ों के लिहाज से संसाधन सीमित है लिहाजा एक बार फिर जिले में संपूर्ण लाक डाउन करने की जरूरत है श्री साहू ने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि जान है तो जहान है जीवन के रहने पर अर्थव्यवस्था से लेकर कारोबार सभी धीरे-धीरे अपनी गति को प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अगर जीवन ही नहीं बचा तो सब किस काम का संक्रमण की वजह से प्रतिदिन मृत्यु दर के आंकड़ों में इजाफे से चेतावनी लेने की जरूरत है आम लोगों की धारणा और मकसद यही है कि स्वतः चर्चाओं में लोग यह चाह रहे हैं कि संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए आवश्यक लॉकडाउन शासन- प्रशासन के द्वारा किया जाना चाहिए ।वही साहू ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवी बुद्धिजीवी कर्मचारी युवा किसान महिलाएं को आग्रह करते हुए कहा है कि शासन- प्रशासन के प्रयासों के अलावा व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर भी संक्रमण रोकने के सभी संभव प्रयास को लागू करने और अपनाने की दिशा में काम करें।
