पाटन। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सैनिक कमलेश नेताम ने आज अपना जन्म दिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सादगी के साथ मनाया। कमलेश नेताम को आज पाटन रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा सहित कांग्रेसी नेताओं ने जन्म दिन की बधाई दिया। श्री नेताम ने लोगो से अपील किया कि कोरोना वायरस के संक्रमन से अपने आप को बचाने के लिये राज्य शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से गरीब, मजदूर, किसान के साथ साथ सभी वर्गों के लिये काम किया जा रहा है।
