कवर्धा जिला में आकाशीय बिजली गिरने से 27 गाय की मौत,,,चरवाहा बेहोश,,

कवर्धा.  जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 27 गायों की मौत हो गई, वही तीन गाय बुरी तरह से घायल है.  साथ में चरवाहा भी बेहोश बताया जा रहा है। यह पूरा मामला भिमौरी ग्राम  का है ।इस बात की सूचना पुलिस और  स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है. जानकारी मिलते ही मवेशियों के मालिक घटना स्थल पहुंचे. यह घटना बहेराखार बांध के पास एक पेड़ में गाज गिरने की वजह से है. घटना के बाद ग्रामीण खौफ खाए हुए है. वही मवेशी के मालिकों चेहरे में उदासी छाई हुई है.  जानकारी के बाद पुलिस  मौके पर पहुँच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *